Python Loop Control Statements in hindi : break, continue और pass

Python Loop Control Statements के इस अध्याय में हम break, continue और pass statements को आसान भाषा में उदाहरण (Examples) की मदद से समझेंगे।

जब हम Python में for या while loop का उपयोग करते हैं, तो सामान्यतः loop अपनी condition पूरी होने या सभी iterations समाप्त होने तक चलता रहता है। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आती है जब हमें:

  • Loop को तुरंत रोकना होता है।
  • किसी खास iteration को छोड़कर अगली iteration पर जाना होता है।
  • या फिर किसी जगह अभी कोई code नहीं लिखना होता, लेकिन Python के syntax के अनुसार वहाँ statement लिखना ज़रूरी होता है।

ऐसी स्थितियों को संभालने के लिए Python में Loop Control Statements का उपयोग किया जाता है। ये statements loop के सामान्य flow को नियंत्रित करती हैं और program को ज़रूरत के अनुसार अलग तरीके से execute करने में मदद करती हैं।

Python में Loop Control Statements

  • Loop Control Statements का उपयोग किसी loop के सामान्य (normal) flow को बदलने के लिए किया जाता है। इनकी मदद से आप किसी loop को बीच में रोक सकते हैं, किसी iteration को छोड़ सकते हैं या भविष्य में code लिखने के लिए एक placeholder बना सकते हैं।
  • Python में मुख्य रूप से तीन Loop Control Statements होती हैं:
    • break
    • continue
    • pass

break Statement in Python

break statement का उपयोग किसी loop से तुरंत बाहर निकलने (exit) के लिए किया जाता है, चाहे loop की condition अभी भी True ही क्यों न हो।

जैसे ही Python को break statement मिलती है, loop तुरंत समाप्त (terminate) हो जाता है और program, loop के बाद वाली पहली statement को execute करना शुरू कर देता है।

Example

for i in range(1, 10):
    if i == 4:
        break
    print(i)

Output

1
2
3

Explanation

जब i की value 4 होती है, तब break statement execute हो जाती है। इसलिए loop तुरंत रुक जाता है और 3 के बाद की कोई भी संख्या print नहीं होती।

continue Statement in Python

continue statement का उपयोग वर्तमान (current) iteration की बाकी statements को छोड़कर सीधे अगली iteration पर जाने के लिए किया जाता है।
यह loop को समाप्त नहीं करती, बल्कि केवल current iteration को skip करती है।

Example

for i in range(1, 6)
    if i == 3:
        continue
    print(i)

Output

1
2
4
5

Explanation

जब i की value 3 होती है, तब continue statement, print() statement को skip कर देती है। इसके बाद loop अगली value 4 के साथ आगे चलता रहता है।

pass Statement in Python

pass statement एक null (कुछ भी न करने वाली) statement है। इसका उपयोग placeholder के रूप में किया जाता है, जब Python के syntax के अनुसार कोई statement लिखना ज़रूरी हो, लेकिन आप उस जगह अभी कोई code नहीं लिखना चाहते।

break और continue की तरह pass न तो loop को रोकती है और न ही किसी iteration को skip करती है। यह केवल program को सामान्य रूप से आगे बढ़ने देती है।

Example

for i in range(1, 6):
    if i == 3:
        pass
    print(i)

Output

1
2
3
4
5

Explanation

जब i की value 3 होती है, तब pass statement कोई भी काम नहीं करती। इसलिए 1 से 5 तक की सभी संख्याएँ print होती हैं।

break, continue और pass में अंतर

Statementउद्देश्य (Purpose)प्रभाव (Effect)
breakLoop से तुरंत बाहर निकलनापूरा loop तुरंत समाप्त हो जाता है।
continueCurrent iteration को छोड़नाLoop अगली iteration के साथ जारी रहता है।
passPlaceholder के रूप में उपयोग करनाLoop सामान्य रूप से execute होता रहता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *