Structure of Python Program in Hindi | स्टेटमेंट्स, कमेंट्स और इंडेंटेशन

इस Structure of Python Program in Hindi में हम Python Statements, Comments, Indentation और Blocks को उदाहरण सहित समझेंगे। Python प्रोग्राम कैसे Organize होते हैं, इसे समझने के लिए Beginners हेतु एक आसान गाइड।

एक Python प्रोग्राम के स्ट्रक्चर में कई अलग-अलग एलिमेंट्स शामिल होते हैं, जैसे कि statements, comments, indentation, blocks, operators, और expressions। इनमें से हर एलिमेंट का एक खास रोल होता है, जो यह तय करता है कि प्रोग्राम कैसे लिखा जाएगा और रन (execute) होते समय इसका behaviour कैसा होगा।

किसी भी प्रोग्रामर के लिए प्रोग्राम के स्ट्रक्चर को समझना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इसी की मदद से आप एरर-फ्री (error-free) और अच्छी तरह से ऑर्गनाइज़्ड कोड (organised code) लिख पाते हैं। प्रोग्राम स्ट्रक्चर की अच्छी समझ होने से गलतियों को पहचानना आसान हो जाता है, कोड की रीडेबिलिटी (readability) बढ़ती है, और दूसरे प्रोग्रामर्स के साथ मिलकर काम करना भी काफी आसान हो जाता है।

लेकिन रुकिए! प्रोग्राम के स्ट्रक्चर को समझने से पहले, यह बहुत ज़रूरी है कि आप पायथन क्या है, Python के वर्किंग मोड्स (Working Modes) और पायथन में प्रोग्राम कैसे बनाये को अच्छी तरह समझ लें। अगर आपने अभी तक उन्हें नहीं पढ़ा है, तो नीचे दिए गए links पर क्लिक करके उन्हें तुरंत समझ सकते हैं:

🔗 Introduction to Python in hindi – Python का परिचय

🔗 [Working Modes of Python (इंटरैक्टिव और स्क्रिप्ट मोड)- पूरी जानकारी]

🔗 First Python Program in Hindi – प्रोग्राम कैसे लिखें, सेव करें, रन करें और एक्जीक्यूट करें।

तो देर किस बात की? चलिए फिर पढ़ना और सीखना शुरू करते हैं! 🚀

Python प्रोग्राम की संरचना (Structure of Python Program)

नीचे दिए गए चित्र में एक Python प्रोग्राम को देखें।

जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, एक Python प्रोग्राम कई महत्वपूर्ण तत्वों (Elements) से मिलकर बना होता है, जैसे:

  • Statement (स्टेटमेंट)
  • Comments (कमेंट्स)
  • Indentation (इंडेंटेशन)
  • Blocks (ब्लॉक्स)
  • Operators (ऑपरेटर्स)
  • Expressions (एक्सप्रेशन्स)

इस अध्याय में हम मुख्य रूप से Statements, Comments, Indentation और Blocks का अध्ययन करेंगे, क्योंकि ये Python के बेसिक प्रोग्राम लिखने और यह समझने के लिए आवश्यक हैं कि Python कोड किस प्रकार व्यवस्थित (Organized) किया जाता है।

Expressions और Operators भी Python प्रोग्राम के महत्वपूर्ण भाग हैं, लेकिन इनके बारे में हम आने वाले अध्यायों में विस्तार से अध्ययन करेंगे।

Python स्टेटमेंट्स (Python Statements)

एक statement Python प्रोग्राम में लिखा गया वह निर्देश (instruction) होता है, जो कंप्यूटर को कोई खास काम करने के लिए कहता है। वांछित आउटपुट (desired output) पाने के लिए Python इन स्टेटमेंट्स को एक-एक करके रन (execute) करता है।

उदाहरण:

name = “Sanjay”
print(name)
X = 23

मल्टी-लाइन स्टेटमेंट्स (Multi-line Statements)

आमतौर पर, जब एक नई लाइन शुरू होती है, तो Python का एक स्टेटमेंट वहीं खत्म हो जाता है। इसका मतलब है कि हर स्टेटमेंट को आम तौर पर एक अलग लाइन पर लिखा जाता है।

लेकिन कभी-कभी, बड़े या लंबे स्टेटमेंट्स को दो या दो से ज़्यादा लाइनों में भी लिखा जा सकता है। ऐसे स्टेटमेंट्स को multi-line statements कहा जाता है।

Python में मल्टी-लाइन स्टेटमेंट्स लिखने के लिए आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • Continuation character (\)
  • Parentheses (())
  • Square brackets ([])
  • Braces ({})
  • Semicolon (;)

मल्टी-लाइन स्टेटमेंट्स की मदद से long calculations, expressions और data collection को पढ़ना काफी आसान हो जाता है, जो किसी एक लाइन में ठीक से फिट नहीं आते।

उदाहरण:

total = 10 + 20 + 30 + \
        40 + 50

आउटपुट:

150

ऊपर दिए गए उदाहरण में, continuation character (\) का इस्तेमाल करके एक ही स्टेटमेंट को दो लाइनों में लिखा गया है।

उदाहरण:

message = (“Artificial Intelligence ” \
           “is an exciting field.”)
print(message)

आउटपुट:

Artificial Intelligence is an exciting field.

मल्टी-लाइन स्टेटमेंट्स के प्रकार (Types of Multi-line Statements)

प्रकार (Types)इस्तेमाल (Usage)उदाहरण (Example)
Continuation Character (\)किसी स्टेटमेंट को अगली लाइन पर जारी रखने के लिए \ (बैकस्लैश) का उपयोग किया जाता है।result = 10 + 20 + 30 + \40 + 50 print(result)
Output: 150
Parentheses ()Parentheses (गोल ब्रैकेट) के अंदर लिखे गए स्टेटमेंट्स को बिना \ के भी कई लाइनों में लिखा जा सकता है।total_marks = (85 + 90 + 88 +92 + 95)
print(total_marks)
Output: 450
Square Brackets []Lists को बेहतर पठनीयता (readability) के लिए कई लाइनों में लिखा जा सकता है।subjects = [“English”, “Maths”,”Science”, “Computer”]
print(subjects)
Output: [‘English’, ‘Maths’, ‘Science’, ‘Computer’]
Braces {}Sets या Dictionaries को भी कई लाइनों में लिखा जा सकता है।colors = {“Red”, “Green”,”Blue”, “Yellow”}
print(colors)
Output: {‘Red’, ‘Green’, ‘Blue’, ‘Yellow’}
Semicolon ;यह मल्टी-लाइन स्टेटमेंट नहीं बनाता। इसकी सहायता से एक ही लाइन में एक से अधिक स्टेटमेंट्स लिखे जा सकते हैं।name = “Aman”; age = 15; grade = “10th”
print(name, age, grade)
Output: Aman 15 10th

Python में Comments (कमेंट्स)

  • Comments किसी प्रोग्राम के अंदर लिखे गए टेक्स्ट होते हैं।
  • इनका उपयोग यह समझाने के लिए किया जाता है कि कोई प्रोग्राम या कोड का कोई भाग क्या कार्य करता है।
  • Comments प्रोग्राम के निष्पादन (Execution) या आउटपुट को प्रभावित नहीं करते हैं।
  • Python में Comments # (Hash) चिन्ह से शुरू होते हैं।

Single-line Comment (सिंगल-लाइन कमेंट)

Single-line Comment का उपयोग किसी छोटे नोट या संक्षिप्त विवरण को एक ही लाइन में लिखने के लिए किया जाता है। यह # चिन्ह से शुरू होता है।

उदाहरण:

#Displaying a welcome message
print(“Welcome to Python”)

आउटपुट:

Welcome to Python

इस उदाहरण में # Displaying a welcome message एक Comment है, जो प्रोग्राम का उद्देश्य बताता है। Python इसे निष्पादित नहीं करता।

Multi-line Comment (मल्टी-लाइन कमेंट)

जब किसी प्रोग्राम या कोड के बारे में विस्तृत जानकारी देनी हो और वह एक लाइन में न समा सके, तब Multi-line Comment का उपयोग किया जाता है।

Python में Multi-line Comments लिखने के लिए Triple Quotes (”’ ”’ या “”” “””) का उपयोग किया जाता है।

उदाहरण:

“””
This program displays
a welcome message
on the screen.
“””
print(“Welcome to Python”)

आउटपुट:

Welcome to Python

इस उदाहरण में Triple Quotes के अंदर लिखा गया टेक्स्ट प्रोग्राम के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करता है। यह कोड के दस्तावेज़ीकरण (Documentation) को आसान बनाता है और प्रोग्राम को समझने में सहायता करता है।

Single-line Comment और Multi-line Comment के बीच अंतर

Single-line CommentMulti-line Comment
छोटे और संक्षिप्त विवरण (Short Explanations) लिखने के लिए उपयोग किया जाता है।लंबे विवरण (Long Explanations) लिखने के लिए उपयोग किया जाता है, जो कई लाइनों में हो सकते हैं।
# चिन्ह से शुरू होता है।Triple Quotes (”’ ”’ या “”” “””) का उपयोग करके लिखा जाता है।
केवल एक लाइन को कवर करता है।कई लाइनों को कवर कर सकता है।

Python में Indentation (इंडेंटेशन)

  • Indentation का अर्थ है कोड की किसी लाइन की शुरुआत में खाली स्थान (Spaces) छोड़ना।
  • इसका उपयोग यह दिखाने के लिए किया जाता है कि कौन-से स्टेटमेंट्स एक ही Code Block का हिस्सा हैं।
  • कई प्रोग्रामिंग भाषाओं में Indentation केवल कोड को पढ़ने में आसान बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
  • लेकिन Python में Indentation अनिवार्य (Compulsory) है और यह भाषा के Syntax का एक महत्वपूर्ण भाग है।
  • Python, if, for, while, functions और classes जैसी संरचनाओं में Indentation का उपयोग करता है।
  • यदि Indentation गलत हो, तो Python त्रुटि (Error) दिखाता है और प्रोग्राम सही ढंग से नहीं चलता।

उदाहरण:

age = 18
if age >= 18:
print(“You are eligible to vote.”)

ऊपर दिए गए उदाहरण में print() स्टेटमेंट, if ब्लॉक का हिस्सा है क्योंकि यह Indent किया गया है।

Blocks (या Suites)

  • Block (या Suite) ऐसे स्टेटमेंट्स का समूह होता है जो किसी अन्य स्टेटमेंट, जैसे Loop, Condition या Function के अंदर एक साथ लिखे जाते हैं।
  • किसी एक Block के सभी स्टेटमेंट्स का Indentation Level समान होना चाहिए।
  • Python Indentation की सहायता से यह पहचानता है कि कौन-से स्टेटमेंट्स एक ही Block का हिस्सा हैं।

उदाहरण:

for i in range(2):
print(“Hello”)
print(“Python”)
print(“Program Ended”)

आउटपुट:

Hello
Python
Hello
Python
Program Ended

इस उदाहरण में दोनों print() स्टेटमेंट्स for लूप के Block का हिस्सा हैं क्योंकि उनका Indentation समान है। जबकि print(“Program Ended”) लूप के बाहर है, इसलिए वह Block का हिस्सा नहीं है।

महत्वपूर्ण नोट:

Python में सामान्यतः 4 Spaces का उपयोग Indentation के लिए किया जाता है। सभी स्टेटमेंट्स को एक ही Block में रखने के लिए उनका Indentation समान होना चाहिए, अन्यथा IndentationError आ सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *