Flow of Control in Python in Hindi – (फ्लो ऑफ कंट्रोल)
Flow of Control in Hindi के इस Chapter में Flow of Control क्या है, Program Execution कैसे होता है, तथा इसके तीन मुख्य प्रकार Sequence, Selection और Iteration को उदाहरणों के साथ से समझें।
परिचय (Introduction)
किसी भी Program में Instructions सामान्यतः एक-एक करके शुरुआत से अंत तक Execute होती हैं। लेकिन वास्तविक (Real-life) Programs हमेशा इसी क्रम (Sequence) का पालन नहीं करते।
कई बार Program को किसी Condition के आधार पर अपना Execution बदलना पड़ता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई Condition सही (True) हो तो एक अलग Statement Execute हो, और यदि गलत (False) हो तो कोई दूसरा Statement Execute हो। वहीं कई परिस्थितियों में Program को एक ही Statement या Statements के समूह को बार-बार Repeat भी करना पड़ता है।
ऐसी परिस्थितियों को Handle करने के लिए Python में Program Control Statements दिए गए हैं। इनकी मदद से हम यह तय कर सकते हैं कि Program का Execution किस क्रम में होगा।
इस अध्याय में हम Python के निम्नलिखित Flow of Control Statements के बारे में सीखेंगे:
- Selection Statements
- Iteration Statements
- Jump Statements
इन सभी Statements को सीखने के बाद आप किसी भी Program के Execution Flow को आसानी से नियंत्रित (Control) कर पाएँगे।
Flow of Control (फ्लो ऑफ कंट्रोल)
Flow of Control का अर्थ है कि किसी Program के Statements किस क्रम (Order) में Execute होंगे।
सामान्यतः Python Program में Statements ऊपर से नीचे (Top to Bottom) एक-एक करके Execute होती हैं। लेकिन वास्तविक (Real-life) Problems को हल करते समय कई बार हमें कोई Decision लेना पड़ता है या किसी Task को बार-बार Repeat करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों को Handle करने के लिए Python विभिन्न Control Structures प्रदान करता है, जो Program के सामान्य Execution Flow को बदल देते हैं।
Python में मुख्य रूप से तीन प्रकार के Control Structures होते हैं:
- Sequence
- Selection (Decision Making)
- Iteration (Looping)
Sequence Construct (सीक्वेंस कंस्ट्रक्ट) – एक के बाद एक चलना
Sequence Construct Python में Program Execution का Default Flow होता है। इसमें सभी Statements उसी क्रम (Order) में Execute होती हैं, जिस क्रम में उन्हें Program में लिखा गया होता है।
यह कैसे कार्य करता है? (How it Works)
Program सबसे पहले पहले Statement को Execute करता है। इसके बाद वह अगले Statement पर जाता है और इसी प्रकार एक-एक करके सभी Statements Execute करता हुआ अंतिम Statement तक पहुँचता है।
वास्तविक जीवन का उदाहरण (Real-Life Example)
मान लीजिए आप Instant Coffee बना रहे हैं।
- पानी उबालें।
- कप में Coffee Powder डालें।
- कप में गर्म पानी डालें।
- अच्छी तरह मिलाएँ और सर्व करें।
यहाँ सभी Steps एक निश्चित क्रम में पूरे किए जाते हैं। यदि आप किसी Step को छोड़ दें या उनका क्रम बदल दें, तो सही परिणाम नहीं मिलेगा। ठीक इसी प्रकार Sequence Construct में भी सभी Statements एक निश्चित क्रम में Execute होती हैं।
Example of Sequnce Flow of Control
x = 5
y = 10
result = x + y
print(“The sum is:”, result)
Output:
The sum is: 15
Selection Construct (Decision Making)- फ़ैसले लेना
Selection Construct की सहायता से Program किसी Condition के आधार पर अलग-अलग रास्तों (Paths) में से एक का चयन कर सकता है। दूसरे शब्दों में, Program यह निर्णय लेता है कि कौन-सा Statement या Block Execute किया जाए।
यह कैसे कार्य करता है? (How it Works)
Program सबसे पहले किसी Condition की जाँच करता है।
- यदि Condition True होती है, तो एक निश्चित Block of Statements Execute होता है।
- यदि Condition False होती है, तो दूसरा Block Execute होता है (यदि उपलब्ध हो)।
Python में इस प्रकार के Control Flow को if, if-else तथा if-elif-else Statements की सहायता से लागू किया जाता है।
वास्तविक जीवन का उदाहरण (Real-Life Example)
ट्रैफिक सिग्नल के बारे में सोचिए।
- यदि सिग्नल Red है, तो रुक जाएँ।
- यदि सिग्नल Green है, तो आगे बढ़ें।
यहाँ किया जाने वाला कार्य (Action) सिग्नल की स्थिति यानी Condition पर निर्भर करता है। ठीक इसी प्रकार Program भी Condition के आधार पर निर्णय लेता है।
Example
age = 18
if age >= 18:
print(“You are eligible to vote.”)
else:
print(“You are too young to vote.”)
Output:
You are eligible to vote.
Iteration Construct (Looping) – बार-बार दोहराना
Iteration Construct का उपयोग किसी Statement या Block of Statements को बार-बार Execute करने के लिए किया जाता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है, जब तक दी गई Condition False नहीं हो जाती।
यह कैसे कार्य करता है? (How it Works)
Loop के प्रत्येक चक्र (Iteration) से पहले या उसके दौरान Condition की जाँच की जाती है।
- यदि Condition True होती है, तो Loop दोबारा Execute होता है।
- जब Condition False हो जाती है, तो Loop समाप्त हो जाता है और Program अगले Statement को Execute करने लगता है।
Python में Iteration के लिए मुख्य रूप से for और while Loops का उपयोग किया जाता है।
वास्तविक जीवन का उदाहरण (Real-Life Example)
मान लीजिए आप कई Chapatis बना रहे हैं।
जब तक आटा (Dough) बचा है, तब तक निम्नलिखित Steps दोहराए जाएँगे:
- आटे की लोई बेलें।
- चपाती को तवे पर पकाएँ।
- उसे पलट-पलटकर अच्छी तरह सेंकें।
- तैयार होने पर तवे से उतार लें।
ये सभी Steps तब तक बार-बार दोहराए जाते हैं, जब तक सारा आटा समाप्त नहीं हो जाता। ठीक इसी प्रकार Iteration Construct में भी Statements को बार-बार Execute किया जाता है।
Example
count = 1
while count <= 3:
print(“Cooking chapati number”, count)
count = count + 1
Output
Cooking chapati number 1
Cooking chapati number 2
Cooking chapati number 3